दोस्तों हम लोग अक्सर Hosting और Domain अलग-अलग जगह से खरीद लेते हैं लेकिन हमे ये नहीं पता होता है की हम अपने domain को अपने hosting cPanel से कैसे जोड़े करें। तो दोस्तों मेरा आज का ये पोस्ट इसी बारे में है।
इस पोस्ट में मै आपको बताऊँगा की आप अपने domain को अपने hosting cPanel से कैसे जोड़े। लेकिन इससे पहले मै आपको बताना चाहता हूँ की हमे अपना Domain और Hosting अलग-अलग जगह से क्यों खरीदनी चाहिए।
दोस्तों Domain और Hosting को अलग-अलग जगह रखने के दो फायदे होते हैं :
- Domain और Hosting के अलग-अलग जगह होने से हम आसानी से अपनी वेबसाइट को किसी दूसरे होस्ट पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
- अगर आपकी वेबसाइट हैक हो जाती है तो आपके पास आपके domain का access रहेगा। Domain और Hosting दोनों के अकाउंट एक साथ हैक होने के chances कम ही होते हैं।
दोस्तों इसका एक और फायदा भी होता है। ये हमेशा नहीं होता है लेकिन कई Cases में होता है। कई बार हमारी Hosting कंपनी हमे महँगे दामों में Domain बेचती है और साथ ही उसके साथ कुछ और services प्रदान करने के लिए extra पैसे भी charge करती हैं।
इसका एक बड़ा उदहारण आप Bluehost के Web Hosting प्लान्स में देख सकते हैं। Bluehost पहले साल तो आपको Domain फ्री में दे देती है लेकिन अगले साल ये उसके renewal के लिए ज्यादा पैसे charge करती है। इसके साथ ही आपको Domain Privacy के लिए भी अलग से पेमेंट करनी पड़ती है।
लेकिन अगर आप वही Domain Bluehost से न खरीद कर Namecheap से खरीदते हैं तो वो आपको सस्ता पड़ता है। उसका renewal price भी same रहता है और साथ ही Namecheap फ्री में आपको lifetime domain privacy प्रदान करती है।
तो दोस्तों ये तो हो गयी अपने domain और hosting को अलग-अलग रखने की बात। तो चलिए अब जानते हैं की हम अपने Domain को अपने Hosting cPanel से कैसे जोड़े।
अपने Domain को Hosting cPanel से कैसे जोड़े ?
दोस्तों अपने domain को अपने hosting cPanel से जोड़ना बहुत ही आसान है। इसमें मूलतः केवल दो ही steps होते हैं।
- अपने Domain को cPanel में add करना।
- Domain के Nameservers बदलना।
तो चलिए पहले हम अपने domain को अपने cPanel में add करते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे दिए हुए बिन्दुओ का पालन करना है :
- सबसे पहले आप अपने होस्टिंग cPanel में लॉगिन करें।
- फिर आप नीचे की तरफ जाये और Domains नाम का section ढूंढे।
- इस सेक्शन में आपको Addon Domains नाम का एक लिंक मिलेगा। इस लिंक को क्लिक कर दीजिये। आप मदद के लिए नीचे दिए हुए चित्र को भी देख सकते हैं।

- दोस्तों Addon Domains पर क्लिक करते ही आप Addon Domains के settings पेज पर पहुँच जायेंगे जहाँ पर आप अपना नया Domain अपने अकाउंट में जोड़ सकते हैं।
- इस पेज पर सबसे ऊपर आपको एक Create an Addon Domain नाम का फॉर्म दिखेगा।
- इस फॉर्म को fill कर दीजिये। इसमें आपको पहली फील्ड में अपने domain का नाम डालना है। लेकिन ये ध्यान रखें की आपको अपने डोमेन में http या https नहीं लगाना है। उदहारण के तौर पर अगर मुझे अपना डोमेन अपने अकाउंट में add करना है तो मै उसे इस प्रकार लिखूंगा –hostinghindi.in
- पहली फील्ड भरते ही नीचे दी हुई दोनों फ़ील्ड्स अपने आप ही भर जाएँगी। इसमें से पहली फील्ड आपके डोमेन को आपके primary domain से एक subdomain की तरह जोड़ती है। सीधे शब्दों में कहूँ तो आप इसमें कुछ भी बदलाव न करें।
- अब जो तीसरी फील्ड है वो आपके File Manager में आपके इस डोमेन के लिए एक folder बना रही है। आप चाहें तो इस फील्ड को भी ऐसे ही छोड़ सकते हैं। या आप अपने folder का कुछ और नाम भी रख सकते हैं। मैंने ऐसे ही छोड़ दिया है ताकि मुझे अपने फोल्डर को ढूंढ़ने में आसानी हो।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में एक checkbox दिखेगा जो आपसे पूछता है की क्या आप इस domain के लिए एक FTP अकाउंट बनाना चाहते हैं। वैसे तो मै FTP (File Transfer Protocol) का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता हूँ लेकिन अपने domain के लिए हमे एक FTP अकाउंट रखना चाहिए इसलिए आप इस checkbox को टिक कर दें।
- Checkbox को टिक करते ही नीचे दो फील्ड आपको दिखाई देंगी जिसमे की आप अपने FTP अकाउंट के लिए username और password सेट कर सकते हैं।

- ये सभी फ़ील्ड्स के भर जाने के बाद आप Add Domain पर क्लिक करें इससे आपका domain आपके hosting अकाउंट में add हो जायेगा।
दोस्तों यहाँ हमारा पहला step समाप्त हो गया है अब हमे अपने Domain के Nameservers को बदलना होगा। अपने Domain के Nameservers को बदलने के लिए नीचे दिए हुए बिन्दुओ का पालन करें।
- दोस्तों अपने डोमेन को होस्टिंग cPanel में add करने के बाद आपको इसे अपने domain वाले अकाउंट से कनेक्ट करना होगा जिसके लिए आपको आपके डोमेन वाले अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
- क्यूँकि मैंने अपना डोमेन Namecheap से खरीदा है तो मै अपने Namecheap के अकाउंट में लॉगिन कर रहा हूँ। आपने जिससे भी domain खरीदा हो वहाँ आप अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद आप Domains वाले section में जाये। Namecheap में आप Domain List पर क्लिक करें। इससे आपको आपके सारे domains दिखने लगेंगे।
- अब दोस्तों जिस डोमेन को आपने अपने cPanel में add किया है उसके आगे दिए हुए Manage बटन पर क्लिक करें। कुछ कंपनियों में मैनेज की जगह edit का बटन होता है।

- Manage बटन को क्लिक करने के बाद आप अपने डोमेन के management section में पहुँच जायेंगे। अब आप यहाँ थोड़ा नीचे जायें और Nameservers नाम की फील्ड ढूंढे। अगर आप Namecheap के यूजर नहीं हैं तब भी आपके domain के management section में आपको Nameservers नाम की फील्ड जरूर मिलेगी।
- यहाँ आप लिस्ट में से Custom DNS को चुनें।
- अब यहाँ नीचे दी हुई दोनों फ़ील्ड्स में अपने वेब होस्टिंग प्रोवाइडर के nameservers डॉल दें और उसे Save कर दें।

नोट: दोस्तों हर वेब होस्टिंग प्रोवाइडर आपको दो nameservers प्रदान करता है। आप अपने होस्टिंग प्रोवाइडर से इन nameservers को पूछ सकते हैं। उदहारण के तौर पर आप Bluehost के Nameservers नीचे देख सकते हैं :
Bluehost Nameservers:
ns1.bluehost.com
ns2.bluehost.com
- Save करते ही आपका डोमेन आपके होस्टिंग अकाउंट से जुड़ जायेगा। लेकिन दोस्तों आपको थोड़ा Wait करना होगा अपने domain को ठीक से काम करते हुए देखने के लिए।
- जब हम Nameservers बदलते हैं तो उसे update होने में थोड़ा समय लगता है। ये समय 5-10 मिनट से लेकर 24 घंटे तक का हो सकता है। हालाँकि आजकल DNS Propagation में ज्यादा से ज्यादा 15 या 20 मिनट लगते हैं।